ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया
थान खम्हरिया। शिवम पब्लिक स्कूल में आयोजित नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की आंखों की जांच की गई। कार्यक्रम में शासकीय अस्पताल थान खम्हरिया के नेत्र सहायक अधिकारी विनोद कुमार साहू ने बच्चों का नेत्र परीक्षण किया, वहीं डॉ. मनीष कुमार ठाकुर ने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इस दौरान बच्चों को आंखों की देखभाल, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम से प्रेरित होकर शिव केडिया एवं उनकी पत्नी पूजा केडिया ने नेत्रदान का संकल्प लिया। उनके इस निर्णय को मानव सेवा और सामाजिक जागरूकता की दिशा में सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।
केडिया दंपति के इस संकल्प ने समाज को संदेश दिया कि नेत्रदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में नई रोशनी और उम्मीद लाई जा सकती है। उनका यह कदम अन्य लोगों को भी नेत्रदान के प्रति जागरूक होने तथा मानवता की सेवा के लिए आगे आने की प्रेरणा देगा।



