महापुरुष किसी एक वर्ग के नहीं, बल्कि पूरे समाज के प्रेरणास्रोत होते हैं – अनीता अग्रवाल
ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया
थान खम्हरिया। नगर के बायपास रोड स्थित वार्ड क्रमांक 3 के मुख्य चौराहे पर महाराजा अग्रसेन चौक एवं भगवान सहस्त्रबाहु चौक के निर्माण के लिए भूमि पूजन संपन्न हुआ। विधि-विधान से आयोजित पूजा-अर्चना कार्यक्रम में प्रतिष्ठित नागरिक लकी प्रसाद अग्रवाल एवं नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता चंदन अग्रवाल ने भूमि पूजन किया। चौक निर्माण एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं की स्थापना को लेकर समाज के लोगों में उत्साह का माहौल रहा।
नगर में महाराजा अग्रसेन एवं भगवान सहस्त्रबाहु की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इस पहल को नगर के सौंदर्यीकरण और महापुरुषों के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज सहित अन्य वर्गों के गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता चंदन अग्रवाल ने कहा कि महापुरुष किसी एक वर्ग या समुदाय के नहीं होते, बल्कि वे पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं। उनके जीवन, विचारों और आदर्शों से समाज को सदैव प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि नगर के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए महापुरुषों के चौक एवं प्रतिमाओं का निर्माण एक सकारात्मक पहल है। हमारा प्रयास है कि नगर विकास के क्षेत्र में एक मिसाल बने और प्रत्येक नागरिक इसमें सहभागी बने।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि चंदन अग्रवाल, जिला महामंत्री राजेश ठाकुर, नगर पंचायत एल्डरमैन अनिल सिंघानिया, अग्रवाल समाज के मंडल अध्यक्ष आशीष बंसल, प्रतीक सिंघानिया, यशेश अग्रवाल, रौनक मुरारका, शिवेंद्र बिंदल, अशोक बिंदल, उज्ज्वल सिंघानिया, रमेश सिंघानिया, महेश सिंघानिया, विकास केडिया, नर्सिंग केडिया, चेतन सिन्हा, किशन सिन्हा, राजकुमार सिन्हा, आयुष बंसल, गौरव बिंदल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, राम अग्रवाल, हरीश डोकानिया, रमेश जैन, निखिल अग्रवाल, बृजेश बंसल, सूरजपाल, पार्षद टीकम अग्रवाल, पार्षद भैया राम लहरे, पार्षद नेहा जितेंद्र सिन्हा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अग्रवाल समाज की महिला सदस्यों में प्रेरणा सिंघानिया, रीना सिंघानिया, निका सिंघानिया, नेहा केडिया, श्रद्धा अग्रवाल, मनीषा मित्तल, श्रद्धा सिंघानिया, सुनीता अग्रवाल, श्वेता मुरारका, आकिशा अग्रवाल, एकता अग्रवाल एवं शारदा सिंघानिया सहित समाज की अनेक महिलाओं ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।




