Home छत्तीसगढ़ सांसद विजय बघेल एवं विधायक ईश्वर साहू ने किया सड़क निर्माण कार्यों...

सांसद विजय बघेल एवं विधायक ईश्वर साहू ने किया सड़क निर्माण कार्यों का भूमि पूजन

7
0

 

बिरझापुर–परसबोड़ मार्ग सहित दो सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन की सुविधा

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थान खम्हरिया। धमधा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बिरझापुर में सड़क निर्माण कार्यों का भूमि पूजन दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल एवं साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ईश्वर साहू की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिरझापुर से परसबोड़ मार्ग का निर्माण 6 किलोमीटर लंबाई में किया जाएगा, जिसकी लागत 721.93 लाख रुपये है। वहीं राहटादाह से मोतीमपुर मार्ग का निर्माण 2.30 किलोमीटर लंबाई में किया जाएगा, जिसकी लागत 298.77 लाख रुपये निर्धारित है। दोनों सड़क निर्माण कार्यों से क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि उनका प्रयास गांवों में सभी वर्गों के हितों की चिंता करना और विकास योजनाओं को मूर्त रूप देना है। सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा उन्हें अपने दैनिक कार्यों, व्यापार और अन्य आवश्यक गतिविधियों के लिए आने-जाने में सहूलियत होगी।

विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य लोगों का जीवन सुगम बनाना और ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार करना है। सड़क निर्माण भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष पवन शर्मा, भाजपा धमधा मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट, जनपद पंचायत धमधा के अध्यक्ष लोमन साहू, एससी मोर्चा अध्यक्ष छत्रपाल चंदेल, जनपद पंचायत धमधा की उपाध्यक्ष प्रीति देवांगन, मंडल मंत्री मनीषा ताम्रकार एवं मनमोहन चंदेल, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष रोहित राजपूत, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दिलीप गुप्ता, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बलदाऊ पाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here