Home छत्तीसगढ़ थान खमरिया में भगवान सहस्त्रबाहु चौक निर्माण के लिए भूमि पूजन, सिन्हा...

थान खमरिया में भगवान सहस्त्रबाहु चौक निर्माण के लिए भूमि पूजन, सिन्हा समाज की एकजुटता और सामाजिक समरसता का दिखा संगम

4
0

 

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थान खमरिया। नगर के सौंदर्यीकरण, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर पंचायत थान खमरिया द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु चौक निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सिन्हा समाज के सदस्यों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर संगठनात्मक एकता और सामाजिक सहभागिता का परिचय दिया।

सिन्हा समाज के नेतृत्व में समाजबंधुओं की सहभागिता

कार्यक्रम में सिन्हा समाज थान खमरिया के नगर अध्यक्ष चेतन सिन्हा एवं पूर्व जिला युवा मंच अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिन्हा के नेतृत्व में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान समाज के वरिष्ठजनों एवं प्रबुद्ध नागरिकों की उपस्थिति रही। इनमें राजकुमार जायसवाल, बोधी राम सिन्हा, हरिकिशन सिन्हा, निरंजन सिन्हा, पाला सिन्हा, मोहित सिन्हा, राजेंद्र सिन्हा, रामकुमार सिन्हा, संतोष सिन्हा, हर्ष सिन्हा, रमेश सिन्हा, पलटन सिन्हा, भागवत सिन्हा, सीताराम सिन्हा, नेत्राम सिन्हा, दिनेश सिन्हा, जीधन सिन्हा, गणेश सिन्हा, रामकृष्ण सिन्हा, मुकेश सिन्हा, नितिन सिन्हा, शेखर सिन्हा एवं ओंकार सिन्हा सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल हुए।

जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों की रही उपस्थिति

भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता चंदन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश ठाकुर एवं वार्ड क्रमांक 03 की पार्षद और सभापति नेहा जितेंद्र सिन्हा की विशेष उपस्थिति रही।

नगर पंचायत के पार्षद सूरज पाल, अंजू टीकम अग्रवाल, नेहा भैयाराम लहरे, विजय यादव एवं ललिता विनोद यादव सहित एल्डरमैन अनिल सिंघानिया, रोहित राजपूत एवं बलराम निषाद भी कार्यक्रम में शामिल हुए। समाजसेवी रुद्रेश अग्रवाल, मारवाड़ी महिला मंच की सदस्याओं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में बच्चों की उपस्थिति ने आयोजन को उत्साहपूर्ण बनाया।

भगवान सहस्त्रबाहु चौक सामाजिक एकता का बनेगा प्रतीक

चौक निर्माण की रूपरेखा तैयार करने में विशेष रुचि लेकर योगदान देने के लिए सिन्हा समाज एवं नगरवासियों की ओर से विधायक प्रतिनिधि चंदन अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर पूर्व जिला युवा मंच अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि भगवान सहस्त्रबाहु चौक का निर्माण केवल एक भौतिक संरचना तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज की संगठनात्मक एकता, अखंडता और प्रगति का प्रतीक बनेगा। इसका उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करना है।

उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पार्षदों, एल्डरमैनों, महिला मंच की सदस्यों, समाजबंधुओं एवं नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। भगवान सहस्त्रबाहु चौक के निर्माण की पहल को नगर के सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here