Home छत्तीसगढ़ सीवी रमन विश्वविद्यालय में 26वीं सीनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 17 अक्टूबर...

सीवी रमन विश्वविद्यालय में 26वीं सीनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 17 अक्टूबर को

3
0

 

20 जिलों के 300 तीरंदाज, कोच और अधिकारी होंगे शामिल, विजेता राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थान खम्हरिया। बिलासपुर के कोटा स्थित सीवी रमन विश्वविद्यालय के न्यायधानी मैदान में शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को 26वीं सीनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित तीरंदाज शिलांग, मेघालय में 11 से 18 नवंबर तक आयोजित होने वाली सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता के संबंध में आयुष मुरारका ने बताया कि इस राज्य स्तरीय आयोजन में प्रदेश के 20 जिलों से लगभग 300 तीरंदाज, कोच, मैनेजर एवं अधिकारी शामिल होंगे। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त कर चुके तीरंदाज भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की एक विशेष उपलब्धि यह होगी कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पैरा तीरंदाजी में अपनी पहचान बना चुके टोमन कुमार भी सामान्य वर्ग की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उनकी सहभागिता से प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी तथा खेल के प्रति उत्साह बढ़ेगा।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बिलासपुर जिले के कलेक्टर संजय अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं सीवी रमन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रदीप घोष, रजिस्ट्रार अरविंद तिवारी, एडवोकेट ईशा अग्रवाल, एक्का जी, कैलाश मुरारका, वंदना उइके एवं आलोक जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। अतिथियों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

यह प्रतियोगिता प्रदेश के तीरंदाजों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्रीय स्तर पर स्थान बनाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी। आयोजन से छत्तीसगढ़ में तीरंदाजी खेल को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here