ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया
थान खमरिया। स्थानीय रामचंद्र सागरमल धर्मशाला में नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। नवरात्र के पावन अवसर पर समिति द्वारा मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। नौ रूपों में सुसज्जित माता रानी की प्रतिमा और आकर्षक पंडाल की सजावट श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
नवदुर्गा उत्सव समिति पिछले 29 वर्षों से लगातार मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की परंपरा निभा रही है। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता और आपसी भाईचारे का भी प्रतीक बन गया है। इस वर्ष पूजा पंडाल को विशेष रूप से सजाया गया है। आकर्षक साज-सज्जा और रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर है।

दुर्गा पूजा के मुख्य यजमान प्रमोद सिंघानिया एवं उनकी धर्मपत्नी प्रीति सिंघानिया विधि-विधान से प्रतिदिन माता रानी की पूजा-अर्चना और आरती कर रहे हैं। दर्शन-पूजन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के बीच विशेष प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा है। प्रतिदिन रात्रि में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचकर माता के दर्शन करते हैं और सेवा-गीतों के माध्यम से भक्ति भाव प्रकट करते हैं।
समिति की विशेषता यह है कि आयोजन को केवल धार्मिक कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए सामाजिक सहभागिता को भी महत्व दिया जाता है। मोहल्ले के प्रत्येक घर से माता की सेवा में सहयोग किया जाता है, जिससे आयोजन में सामूहिक भागीदारी और अपनत्व की भावना दिखाई देती है। वर्षों से चली आ रही यह परंपरा नई पीढ़ी को भी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य कर रही है।
नवरात्र के दौरान अष्टमी पर हवन, नवमी पर कन्या भोज एवं भोजन-प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दशमी के बाद विधि-विधान से माता रानी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
आयोजन में इनका योगदान
नवदुर्गा उत्सव समिति के आयोजन में नवीन अग्रवाल, मनोज मुरारका, पवन मुरारका, गोपी शर्मा, घनश्याम केडिया, सुनील केडिया, प्रमोद सिंघानिया, विजय शर्मा, विनीत शर्मा, गिरीश शर्मा, शिव केडिया, उज्ज्वल जैन, हनी परिहार, जीवेंद्र पसरीजा, सेवाराम वर्मा, धनराज सोनी, जीवेश सिंह, दीपक केडिया, कमलकिशोर शर्मा, बिज्जू शर्मा, विनोद सिंघानिया, चंद्रप्रताप बैस, विमल केडिया, वंश केडिया, विपिन शर्मा, यशेष अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, ढाल सिंह, फिरोज मेमन, सुमित केडिया, मनीष क्षत्रिय सहित मोहल्लेवासियों का सहयोग मिल रहा है।




