Home छत्तीसगढ़ मारवाड़ी दुर्गा उत्सव समिति में जीण माता के मंगल पाठ का आयोजन,...

मारवाड़ी दुर्गा उत्सव समिति में जीण माता के मंगल पाठ का आयोजन, 51 जोड़ों ने लिया हिस्सा

14
0

 

चुनरी, मेहंदी और गजरा उत्सव की प्रस्तुतियों ने माहौल को बनाया भक्तिमय

 

थान खम्हरिया। अग्रवाल समाज मारवाड़ी दुर्गा उत्सव समिति द्वारा दुर्गा उत्सव परिसर में जीण माता के मंगल पाठ का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। धार्मिक आयोजन में समाज के महिला एवं पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में 51 जोड़े पारंपरिक मारवाड़ी वेशभूषा एवं आकर्षक श्रृंगार के साथ शामिल हुए। पूरे परिसर में जीण माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित श्रीकांत जोशी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात श्री श्याम मित्र मंडल भाटापारा की टीम ने आचार्य श्री हर गोपाल शर्मा के मार्गदर्शन में मधुर संगीत के साथ जीण माता का मंगल पाठ प्रस्तुत किया। मंगल पाठ के दौरान श्रद्धालुओं ने माता के भजनों का श्रवण किया और जयकारे लगाकर अपनी आस्था व्यक्त की।

 

 

 

पाठ प्रारम्भ हो रहा है

 

इस अवसर पर आचार्य श्री हर गोपाल शर्मा ने चुनरी उत्सव, मेहंदी उत्सव एवं गजरा उत्सव की धार्मिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए भक्तों को इन परंपराओं से अवगत कराया। कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक ढंग से सजाया गया माता का दरबार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। मंगल पाठ के दौरान भक्तों ने माता से परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

मंगल पाठ के समापन पर मां दुर्गा एवं जीण माता की विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेश सिंघानिया (एस.एस. ज्वेलर्स), विष्णु जोशी, निखिल अग्रवाल, विकास सिंघानिया, अमित केडिया, अतुल सिंघानिया, बंटी जोशी, आदर्श जोशी, नारायण सिंघानिया, प्रतीक सिंघानिया एवं रमेश जैन सहित समिति के सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। समिति के सदस्यों ने श्री श्याम मित्र मंडल भाटापारा के कलाकारों का दुपट्टा पहनाकर एवं तिलक लगाकर स्वागत और सम्मान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here