Home छत्तीसगढ़ एसपी त्रिलोक बंसल ने मां दुर्गा भवानी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की...

एसपी त्रिलोक बंसल ने मां दुर्गा भवानी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की

3
0

 

धर्मपत्नी के साथ पुलिस कॉलोनी स्थित दुर्गा पंडाल पहुंचकर की पूजा-अर्चना

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थान खम्हरिया,  बेमेतरा पुलिस कॉलोनी में पुलिस परिवार द्वारा मां दुर्गा भवानी की प्रतिमा स्थापित कर जसगीत, भजन एवं कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) अपनी धर्मपत्नी के साथ पुलिस कॉलोनी स्थित मां दुर्गा भवानी के पंडाल पहुंचे। यहां उन्होंने माता रानी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल ने मां दुर्गा भवानी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए पुलिस परिवार और बेमेतरा जिले के समस्त नागरिकों के लिए सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

पुलिस कॉलोनी में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में जसगीत, भजन एवं कीर्तन के माध्यम से माता रानी की आराधना की जा रही है। आयोजन में पुलिस परिवार के बच्चों, महिलाओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता रही। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here