कैलाश मित्तल द्वारा
रायपुर।रानी सती मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर पूरे नौ दिनों तक पूजन-अर्चन एवं धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न हुए। आज अंतिम दिन हवन एवं कन्या पूजन के साथ नवरात्रि उत्सव का शुभ समापन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे और आरती के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।





