Home छत्तीसगढ़ वर्दी में शराब पीकर जमीन पर सोते मिले दुर्ग पुलिस के एएसआई...

वर्दी में शराब पीकर जमीन पर सोते मिले दुर्ग पुलिस के एएसआई और आरक्षक, दोनों निलंबित

7
0

अंबिकापुर में पुलिस की वर्दी में शराब का सेवन कर जमीन पर सोते पाए जाने के मामले में दुर्ग पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) और एक आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित पुलिसकर्मियों में सहायक उपनिरीक्षक जीवन प्रकाश एक्का और आरक्षक क्रमांक 1223 ऋषिकांत त्रिपाठी शामिल हैं। दोनों रक्षित केंद्र दुर्ग में पदस्थ हैं और मुलजिम पेशी ड्यूटी के लिए जिला सरगुजा गए हुए थे।

लिस के अनुसार, दोनों पुलिसकर्मियों को 17 अक्टूबर 2026 को मुलजिम पेशी ड्यूटी के लिए सरगुजा जिले में भेजा गया था। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, 18 अक्टूबर को शाम 5:40 बजे अंबिकापुर के नए बस स्टैंड पर दोनों पुलिसकर्मी पुलिस की वर्दी में शराब का सेवन कर जमीन पर सोते हुए पाए गए। इस दौरान उनकी इंसास राइफल भी टेबल पर रखी हुई थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए दुर्ग के डीआईजी विजय अग्रवाल ने दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है। निलंबन अवधि के दौरान दोनों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। निलंबन के बाद दोनों को रक्षित केंद्र दुर्ग में संबद्ध कर दिया गया है। ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों की इस तरह की लापरवाही को गंभीर मानते हुए विभाग ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here