Home छत्तीसगढ़ देवदूत बनी वायुसेना: छत्तीसगढ़ में उफान पर इंद्रावती नदी, एयरफोर्स के एमआई-17वी5...

देवदूत बनी वायुसेना: छत्तीसगढ़ में उफान पर इंद्रावती नदी, एयरफोर्स के एमआई-17वी5 से एयरलिफ्ट किए गए 12 लोग

7
0

छत्तीसगढ़ में इंद्रावती नदी की बाढ़ मेंफंसे 12 लोगों को वायुसेना की मदद से बचाया गया। रातभर फंसे रहे दो महिलाओं और तीन बच्चों समेत 12 लोगों को जगदलपुर से पहुंचे एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर सुरक्षित जगह पहुंचाया गया।

 

छत्तीसगढ़ में इंद्रावती नदी में आई बाढ़ के कारण रातभर फंसे 12 लोगों को भारतीय वायुसेना ने शनिवार को सुरक्षित बचा लिया। बचाए गए लोगों में दो महिलाएं और तीन बच्चे भी शामिल हैं। वायुसेना ने बचाव अभियान के लिए जगदलपुर से एमआई-17 वी5 हेलिकॉप्टर को मोर्चे पर लगाया। रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।

हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किए गए 12 लोग
भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया पर बचाव अभियान का वीडियो साझा कर इसकी जानकारी दी। वीडियो में हेलिकॉप्टर से रस्सी के सहारे लोगों को ऊपर खींचकर सुरक्षित निकालते हुए देखा जा सकता है। वायुसेना के मुताबिक, संकट में फंसे लोगों की मदद के लिए सूचना मिलने के बाद हेलीकॉप्टर को तत्काल रवाना किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here