Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ सड़क हादसा: पेड़ से टकराई यात्री बस, छह लोगों की मौत...

छत्तीसगढ़ सड़क हादसा: पेड़ से टकराई यात्री बस, छह लोगों की मौत और 15 घायल; मौके पर मची चीख-पुकार

8
0

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर पहाड़हंसवाही के पास यात्री बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति की जानकारी ली।

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर पहाड़हंसवाही के पास भीषण दुर्घटना में छह यात्रियों की मौत हो गई और 15 यात्री घायल हो गए। मनेंद्रगढ़ से केल्हारी की ओर जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासियों और पुलिस प्रशासन ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य आरंभ कर दिया।

घटना की खबर मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम घटनास्थल पर पहुंची। राहत कर्मियों ने एंबुलेंस की सहायता से सभी 15 घायलों को इलाज के लिए तुरंत मनेंद्रगढ़ के अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के तुरंत बाद बस चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत होने की जानकारी सामने आई थी, लेकिन बाद में मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here