Home छत्तीसगढ़ मारवाड़ी दुर्गा उत्सव समिति के लकी ड्रॉ का परिणाम घोषित, दिलहरण चंद्राकर...

मारवाड़ी दुर्गा उत्सव समिति के लकी ड्रॉ का परिणाम घोषित, दिलहरण चंद्राकर को मिली गाड़ी

9
0

 

अन्य 10 विजेताओं के नाम भी घोषित, कूपन दिखाने पर ही मिलेगा पुरस्कार

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थान खम्हरिया। मारवाड़ी दुर्गा उत्सव समिति द्वारा दुर्गा पूजा के समापन के बाद आयोजित लकी ड्रॉ का परिणाम घोषित कर दिया गया है। लकी ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार के रूप में दिलहरण चंद्राकर ने गाड़ी जीती। समिति प्रमुख सुरेश सिंघानिया ने निखिल अग्रवाल एवं विष्णु जोशी की उपस्थिति में विजेता को गाड़ी की चाबी सौंपी। इसके साथ ही अन्य 10 पुरस्कारों के विजेताओं के नाम भी घोषित किए गए।

लकी ड्रॉ में प्रभु निषाद को मोबाइल, शेर वर्मा को इंडक्शन, कौशल साहू को मिक्सी, नेहा सिन्हा को प्रेस, ओमप्रकाश निर्मलकर को कुकर, मंजू गोड़ को कैटल, रोली अग्रवाल को स्टील जग, कौशल सिन्हा को हॉट पॉट, अनुष्का बंसल को टिफिन तथा स्वर्गीय राजेंद्र वर्मा के नाम पर पानी की बोतल का पुरस्कार निकला है।

इस अवसर पर विकास सिंघानिया, अतुल सिंघानिया एवं वीरेंद्र जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

बिना कूपन नहीं मिलेगा पुरस्कार

समिति ने बताया कि जिन लोगों के कूपन लकी ड्रॉ में नहीं निकले हैं, उनके लिए भी उपहार की व्यवस्था की गई है। शेष उपहार एक-दो दिनों में उपलब्ध होने के बाद वितरित किए जाएंगे। समिति ने सभी पुरस्कार प्राप्त करने वालों से अपना कूपन साथ लेकर आने की अपील की है। कूपन दिखाने के बाद ही पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here