Home छत्तीसगढ़ अभनपुर में ‘मन की बात’ श्रवण: सीएम साय, स्मृति ईरानी के साथ...

अभनपुर में ‘मन की बात’ श्रवण: सीएम साय, स्मृति ईरानी के साथ व्यापार प्रकोष्ठ सहसंयोजक नितिन अग्रवाल भी रहे मौजूद

8
0

 

अभनपुर/रायपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें संस्करण का श्रवण कार्यक्रम आज अभनपुर स्थित बूथ क्रमांक 201, श्री अलका आशुतोष अग्रवाल भवन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, भाजपा छत्तीसगढ़ की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी श्रीमती स्मृति ईरानी जी एवं सह-प्रभारी श्री सिद्धार्थ शंभू जी के साथ कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री के संदेश का श्रवण किया।

इस अवसर पर रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी, अभनपुर विधायक श्री इंद्र कुमार साहू जी, भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के सहसंयोजक श्री नितिन अग्रवाल जी, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी जी, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री अशोक बजाज जी, सह-कार्यालय मंत्री श्री प्रीतेश गांधी जी, रायपुर संभाग सह-प्रभारी श्री राजीव सिंह जी, रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री श्याम नारंग जी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

‘मन की बात’ जनसंवाद का एक ऐसा माध्यम है, जो देशवासियों को राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी एवं सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here