शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मान, PPO प्रदान कर सुखमय जीवन की दी शुभकामनाएं
ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया
थान खम्हरिया, । कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज सेवानिवृत्त हुए अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस अवसर पर उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया तथा उनके शासकीय सेवाकाल में दिए गए योगदान की सराहना की।

सेवानिवृत्त होने वालों में श्री मोहन दास बंजारे, प्रधान पाठक, प्राथमिक शाला उ.मा.वि. थान खम्हरिया एवं श्री राकेश कुमार गैग, श्रमिक, लोक निर्माण विभाग बेमेतरा शामिल हैं।
इस अवसर पर कलेक्टर ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन भुगतान आदेश (PPO) की प्रति प्रदान की। उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सम्मानजनक सेवानिवृत्त जीवन की कामना करते हुए कहा कि शासकीय सेवा में रहते हुए दोनों कर्मचारियों द्वारा किया गया योगदान सराहनीय एवं प्रशंसनीय है।
कार्यक्रम के दौरान जिला कोषालय अधिकारी श्री प्रशांत प्रधान उपस्थित रहे।




