Home छत्तीसगढ़ अर्नब तूफान से बेमेतरा जिले में खरीफ फसलों को भारी नुकसान, सर्वे...

अर्नब तूफान से बेमेतरा जिले में खरीफ फसलों को भारी नुकसान, सर्वे शुरू

19
0

 

कलेक्टर ने दिए RBC 6(4) के तहत पात्र किसानों को राहत राशि देने के निर्देश

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थान खम्हरिया, । जिले में अर्नब तूफान के प्रभाव से कई क्षेत्रों में खड़ी खरीफ फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। तूफान के चलते फसलों को हुए नुकसान से किसानों की चिंता बढ़ गई है। प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने तत्काल पहल करते हुए फसल क्षति का सर्वे शुरू करा दिया है।

कलेक्टर बेमेतरा ने राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को राजस्व पुस्तक परिपत्र (RBC) 6(4) के प्रावधानों के तहत फसल क्षति का सर्वे कराकर पात्र किसानों को नियमानुसार राहत राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर के निर्देश के बाद राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने गांवों और खेतों का दौरा शुरू कर दिया है। अधिकारी मौके पर पहुंचकर प्रभावित खेतों का निरीक्षण कर रहे हैं तथा फसलों को हुए नुकसान का बारीकी से आकलन किया जा रहा है, ताकि वास्तविक क्षति का आंकलन कर प्रभावित किसानों को राहत दिलाई जा सके।

प्रभावित किसान राजस्व निरीक्षक या कृषि विस्तार अधिकारी को दें जानकारी

जिला प्रशासन ने प्रभावित किसानों से अपील की है कि जिनकी खरीफ फसल अर्नब तूफान के कारण खराब हुई है, वे तत्काल अपने क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक (RI) अथवा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (RAEO) से संपर्क कर फसल क्षति की जानकारी दें। इससे सर्वे दल समय पर संबंधित खेतों तक पहुंचकर नुकसान का आकलन कर सकेगा।

प्रशासन के अनुसार सर्वे पूरा होने और पात्रता निर्धारित होने के बाद शासन के नियमानुसार RBC 6(4) के तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इससे प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को आर्थिक संबल मिल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here