Home छत्तीसगढ़ थाना नवागढ़ का एसडीओपी भूषण एक्का ने किया द्वितीय अर्धवार्षिक निरीक्षण

थाना नवागढ़ का एसडीओपी भूषण एक्का ने किया द्वितीय अर्धवार्षिक निरीक्षण

7
0

 

लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण, अवैध गतिविधियों पर सख्ती और प्रभावी पुलिसिंग के दिए निर्देश

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थान खम्हरिया,  । पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव के मार्गदर्शन में एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का ने थाना नवागढ़ का द्वितीय अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने में संधारित विभिन्न अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन कर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर पुलिसिंग के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जप्ती माल, मालखाना, जप्ती रजिस्टर, जरायम रजिस्टर, शिकायत रजिस्टर, जनरल डायरी, ड्यूटी रजिस्टर, मूर्त रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट, ग्राम अपराध पुस्तिका, फिंगर प्रिंट रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया गया। उन्होंने वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त पत्रों का समय-सीमा में निराकरण करने तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का गंभीरता से पालन करने को कहा। साथ ही ई-साक्ष्य के उपयोग, पुलिस कर्मचारियों द्वारा निर्धारित साफ-सुथरी वर्दी धारण करने तथा महिला आगंतुकों एवं शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील और संयमित व्यवहार करने के निर्देश दिए।

एसडीओपी श्री एक्का ने समयबद्ध मामलों का शीघ्र निराकरण करते हुए 60 से 90 दिनों के भीतर अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत करने पर विशेष जोर दिया। तलाशी एवं जब्ती की कार्रवाई के दौरान फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी अनिवार्य रूप से करने तथा नवीन आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने लंबित अपराधों, मर्ग, गुमशुदगी एवं शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने तथा लंबित स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली करने को कहा। अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवाओं एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। असामाजिक तत्वों, निगरानी बदमाशों एवं गुंडा तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक और बाउंड ओवर की कार्रवाई प्रभावी ढंग से करने पर जोर दिया।

अपराधों एवं चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त, नियमित पेट्रोलिंग एवं कॉम्बिंग गश्त बढ़ाने के साथ विजिबल पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं गोवंश तस्करी पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को भी कहा गया। साइबर प्रहरी अभियान, त्रिनयन एप एवं सशक्त एप के प्रभावी उपयोग से वाहन चेकिंग और हाईटेक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए।

एसडीओपी ने बस स्टैंड, चौपाटी एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नियमित सरप्राइज चेकिंग करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों, ठेला-गुमटी संचालकों एवं फेरीवालों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

कम्युनिटी पुलिसिंग को मजबूत बनाने के लिए अपराध नियंत्रण हेतु सूचना तंत्र विकसित करने, सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखने तथा महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के निराकरण के लिए ऑपरेशन मुस्कान को प्रभावी रूप से संचालित करने पर जोर दिया गया। संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आदतन आरोपियों पर सतत निगरानी रखने के साथ हमर पुलिस हमर बाजार एवं हमर पुलिस हमर गांव अभियान के माध्यम से हाट-बाजारों और गांवों में जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी, उप निरीक्षक द्वारिका प्रसाद देशलहरे, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुरेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार क्षत्री, प्रधान आरक्षक विजय शुक्ला, शत्रुहन बंजारे, आरक्षक सतीश वर्मा, राजेंद्र साहू, कपिल चंद्रवंशी, राज आडिल, ओंकार निर्मलकर, राजेश कुर्रे एवं एसडीओपी कार्यालय बेमेतरा से पुकेश्वर दिल्लीवार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here