Home छत्तीसगढ़ “लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ” कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधायक लाभचंद...

“लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ” कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधायक लाभचंद बाफना

19
0

दुर्ग में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में हुआ आयोजन

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थान खम्हरिया। विगत दिवस दुर्ग में आयोजित “लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ” कार्यक्रम में पूर्व विधायक लाभचंद बाफना शामिल हुए। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से लोकतंत्र, संगठनात्मक गतिविधियों एवं राजनीतिक विषयों पर चर्चा की गई।

उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भाजपा जिला कार्यालय खैरागढ़ में आयोजित इसी विषय पर कार्यशाला में भी पूर्व विधायक एवं चुनाव प्रभारी लाभचंद बाफना शामिल हुए थे। वहां आगामी नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों, संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान तथा पार्टी की आगामी रणनीतियों पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here