Home छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय एकता दिवस पर साजा में निकली रन फॉर यूनिटी, विधायक ईश्वर...

राष्ट्रीय एकता दिवस पर साजा में निकली रन फॉर यूनिटी, विधायक ईश्वर साहू सहित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने लगाई दौड़

19
0

 

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर बेमेतरा पुलिस ने आयोजित किया कार्यक्रम, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का लिया संकल्प

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थान खम्हरिया, राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में साजा मुख्यालय में रन फॉर यूनिटी (एकता दौड़) का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री त्रिलोक बंसल (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का एवं एसडीओपी बेरला श्रीमती रुचि वर्मा के मार्गदर्शन में थाना साजा पुलिस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में साजा विधायक श्री ईश्वर साहू सहित जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ 31 अक्टूबर को प्रातः 7:30 बजे साजा मुख्यालय के पुराने बस स्टैंड से हुआ। थाना साजा प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा एवं पुलिस स्टाफ की उपस्थिति में आयोजित इस दौड़ में विधायक ईश्वर साहू ने भी सहभागिता की। दौड़ पुराने बस स्टैंड से प्रारंभ होकर अवंतीबाई चौक, रेस्ट हाउस चौक एवं महामाया चौक होते हुए थाना साजा परिसर में संपन्न हुई।

इस अवसर पर विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि रन फॉर यूनिटी का उद्देश्य केवल लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के अद्वितीय योगदान को याद करना ही नहीं, बल्कि उनके राष्ट्र एकीकरण के विजन को आत्मसात करना भी है। सरदार पटेल ने जिस अखंड भारत का सपना देखा था, उसे साकार बनाए रखने में आज की युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके आदर्श आज भी राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते हैं। ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता, देशभक्ति और सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में साजा मंडल अध्यक्ष गुलाब साहू, विधायक प्रतिनिधि नेतराम साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष मदन देवांगन, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि त्रिलोकी साहू, उप निरीक्षक असीम कीर्तनिया, प्रधान आरक्षक दुर्गेश तिवारी, शिवराज सिंह, आरक्षक रामानुज जायसवाल, मोती जायसवाल, वीरेंद्र चंद्रवंशी, छन्नू टंडन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

इसके अलावा छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, युवाओं, समाजसेवियों एवं आम नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया।

बेमेतरा पुलिस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता, आपसी सहयोग, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here