Home छत्तीसगढ़ मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की...

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की

9
0

 

राताखार में 17 हजार से अधिक लोगों के लिए सामुदायिक भवन का भूमिपूजन

बालकोनगर,  वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने राताखार में नए सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) तथा श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत और बालको के हेड कॉरपोरेट अफेयर्स एवं एडमिनिस्ट्रेशन कैप्टन धनंजय मिश्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, बालको के अधिकारी और समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे।

अतिथियों ने प्रस्तावित भवन की योजना का अवलोकन किया और क्षेत्र में सामुदायिक कल्याण तथा सामाजिक आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए बालको के निरंतर प्रयासों की सराहना की। सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में विकसित होने वाला यह भवन 17 हजार से अधिक लोगों को लाभान्वित करेगा। यह परिवारों और विभिन्न सामुदायिक समूहों के लिए एक सुलभ एवं समावेशी स्थान उपलब्ध कराएगा।

बालको की सामुदायिक विकास परियोजना की सराहना करते हुए मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा, “बालको विभिन्न सामुदायिक कल्याण और आधारभूत संरचना विकास पहल के माध्यम से क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। औद्योगिक प्रगति के साथ-साथ कंपनी महिला सशक्तिकरण, सामुदायिक विकास और सार्वजनिक आधारभूत संरचना जैसे क्षेत्रों में भी सार्थक पहल को बढ़ावा दिया है। राताखार में यह सामुदायिक भवन स्थानीय निवासियों की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता को पूरा करेगा। यह सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक आयोजनों के लिए एक समर्पित स्थान उपलब्ध कराएगा, जिससे राताखार के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी लाभ मिलेगा। ऐसे कार्य समुदाय को एकजुट करने और क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।”

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक श्री राजेश सिंह ने कहा, “किसी भी राष्ट्र की वास्तविक शक्ति उसके समुदाय की मजबूती में निहित होती है। राताखार में प्रस्तावित सामुदायिक भवन एक महत्वपूर्ण सामुदायिक परिसंपत्ति के रूप में विकसित होगा। यह उन क्षेत्रों के सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने के प्रति हमारी व्यापक प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है, जहां हम कार्यरत हैं। बालको में हम सामुदायिक विकास को केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि साझा भविष्य में निवेश के रूप में देखते हैं। पिछले चार वर्षों में 100 से अधिक सामुदायिक परिसंपत्तियों का निर्माण हमारी इसी सोच को प्रतिबिंबित करता है। सशक्तिकरण, समावेशन और दीर्घकालिक प्रभाव पर केंद्रित निरंतर प्रयासों के माध्यम से हम ऐसे अवसरों के सृजन के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो समुदाय की समृद्धि और भारत की विकास यात्रा में सार्थक योगदान दें।”

प्रस्तावित सामुदायिक भवन में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिनमें अलग-अलग शौचालय, रसोईघर, स्टोर रूम और ओपन जिम शामिल हैं। सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के एक जीवंत केंद्र के रूप में विकसित होने वाला यह भवन स्थानीय निवासियों को उत्सवों, समारोहों और विभिन्न सामुदायिक गतिविधियों के आयोजन के लिए समर्पित स्थान प्रदान करेगा।

क्षेत्र में सामुदायिक आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए बालको के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है। पिछले चार वर्षों में कंपनी ने 45 समुदाय में 100 से अधिक सामुदायिक परिसंपत्तियों का निर्माण किया है, जिनमें सामुदायिक भवन, बच्चों के पार्क और सामुदायिक शौचालय शामिल हैं। सामाजिक आधारभूत संरचना में निरंतर निवेश के माध्यम से बालको आवश्यक सुविधाओं तक लोगों की पहुंच बेहतर बनाने, जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने और क्षेत्र के दीर्घकालिक सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here