Home छत्तीसगढ़ रायपुर रेल मंडल के 07 स्टेशनों पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट शिविर का...

रायपुर रेल मंडल के 07 स्टेशनों पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट शिविर का आयोजन

4
0

 

रायपुर,

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल द्वारा पेंशनभोगियों एवं पारिवारिक पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (जीवन प्रमाण पत्र) शिविरों का आयोजन 02 नवंबर 2026 से शुरू कर दिया गया है यह अभियान 30 नवंबर 2026 तक सुबह 11:00 से लेकर दोपहर 3:00 तक किया जा रहा है।

इस अभियान के अंतर्गत रायपुर रेलवे स्टेशन पर 30 नवंबर 2026, को दुर्ग रेलवे स्टेशन पर 6 एवं 7 नवंबर 2026 तक, बीएमवाई में 11 से 14 नवंबर एवं 25 से 26 नवंबर तक, भिलाई रेलवे स्टेशन में 16 से 18 नवंबर तक, भाटापारा तिल्दा-नेवरा रेलवे स्टेशन में 19 से 21 नवंबर एवं 27 से 28 नवंबर 2026 तक एवं दल्लीराजहरा रेलवे स्टेशन पर 23 और 24 नवंबर 2026 को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस कार्य हेतु कार्मिक विभाग द्वारा कल्याण निरीक्षको को नामित किया गया है।

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के माध्यम से पेंशनभोगी अपना जीवन प्रमाण पत्र डिजिटल रूप में जमा कर सकते हैं। इससे उन्हें पेंशन संबंधी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने में सुविधा मिलेगी तथा जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया अधिक सरल एवं सुगम होगी।

रायपुर रेल मंडल द्वारा पेंशनभोगियों को इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह पहल रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here