Home छत्तीसगढ़ दीपावली पर स्नेह और सम्मान की सौगात लेकर पूर्व विधायक लाभचंद बाफना...

दीपावली पर स्नेह और सम्मान की सौगात लेकर पूर्व विधायक लाभचंद बाफना के निवास पहुंचे कार्यकर्ता

7
0

 

श्रीराम की प्रतिमा और मिठाई भेंटकर दी दीपावली की शुभकामनाएं, पूर्व विधायक ने गरीब एवं वंचित परिवारों के घर भी दीप जलाने का किया आह्वान

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थान खम्हरिया। दीपावली के पावन पर्व पर स्नेह, सम्मान और आत्मीयता का संदेश लेकर साजा मंडल एवं धमधा मंडल के कार्यकर्ता पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव लाभचंद बाफना के कमरिया स्थित निवास पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भगवान श्रीराम की प्रतिमा एवं मिठाई भेंटकर उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

दीपावली के अवसर पर हुई इस आत्मीय मुलाकात में अपनापन, सम्मान और संगठनात्मक एकता की झलक देखने को मिली। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश दिया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक लाभचंद बाफना ने दीपावली पर्व को अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का त्योहार नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, एकता, सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का पर्व है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। साथ ही अपील की कि वे गरीब एवं वंचित परिवारों के घरों में भी दीप जलाकर उनके जीवन में खुशियों का उजाला फैलाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनके समाधान के लिए सक्रियता से प्रयास करने की बात कही।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में साजा एवं धमधा मंडल के कार्यकर्ता तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here