Home छत्तीसगढ़ शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का थान खमरिया आगमन, श्रद्धालुओं ने...

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का थान खमरिया आगमन, श्रद्धालुओं ने किया आत्मीय स्वागत

8
0

 

सनातन धर्म की रक्षा और वैदिक शिक्षा के प्रसार में संतों की भूमिका महत्वपूर्ण

 

थान खमरिया। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के छत्तीसगढ़ प्रवास एवं बेमेतरा जिले के धार्मिक प्रवास के दौरान थान खमरिया नगर आगमन हुआ। इस दौरान स्वामी जी कुछ समय के लिए नगर के त्रिमूर्ति चौक में रुके, जहां श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर उपस्थित भक्तों ने स्वामी जी को पुष्पमाला एवं श्रीफल भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज सनातन धर्म की रक्षा, वैदिक शिक्षा के प्रचार-प्रसार एवं धार्मिक जागरूकता के माध्यम से निरंतर समाज को धर्म और संस्कृति के प्रति प्रेरित करते रहते हैं।

स्वामी जी ने नगरवासियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए थान खमरिया क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की। उनके आगमन से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला।

स्वामी जी के साथ श्रद्धा आश्रम के संचालक एवं दंडी स्वामी ज्योतिर्मयानंद जी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रताप छाबड़ा, हनी परिहार, वीरेंद्र सिन्हा पार्षद, अनिल सिंघानिया, चंद्रशेखर तिवारी, मोहन सिन्हा, गिरीश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नगरवासी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here