ग्राम मोहाभाठा में दीप मिलन समारोह का आयोजन, कार्यकर्ताओं ने मुलाकात कर दी शुभकामनाएं
थान खमरिया। साजा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे के गृह ग्राम मोहाभाठा स्थित निवास पर दीपावली के अवसर पर दीप मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के नागरिक पहुंचे और आत्मीय मुलाकात कर उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनका आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने क्षेत्रवासियों एवं नगरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व सभी के जीवन में नई उमंग और खुशियों का संचार करे तथा यह त्योहार हर घर में सुख-समृद्धि और शांति की नई रोशनी लेकर आए।
दीप मिलन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दी और आपसी मेल-मिलाप के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोशन सिन्हा, युवा नेता सतीश जोशी, वीरेंद्र सिन्हा पार्षद मनहरण, करीम बेग, ईद बेग, रामचंद्र सिन्हा, जितेंद्र उपाध्याय, सनत सिंह राजपूत, अजय शर्मा, भगवत सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



