छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में पुलिस ने पाकिस्तानी नेटवर्क और प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से कथित संबंधों के आरोप में सेवक सिंह के खिलाफ यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी पर पावर प्लांटों की लोकेशन और संवेदनशील जानकारियां विदेश भेजने का आरोप है।
छत्तीसगढ़ पुलिस ने जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा में किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान गिरफ्तार 23 वर्षीय युवक सेवक सिंह के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पंजाब के तरनतारन निवासी इस आरोपी के मोबाइल फोन से विदेशी नंबरों पर संवाद और अत्यंत संवेदनशील पावर प्लांटों की लोकेशन भेजने के पुख्ता प्रमाण मिले हैं। पु
पावर प्लांटों की रेकी और संवेदनशील साक्ष्य
जांच एजेंसियों ने आरोपी के मोबाइल फोन और डिजिटल उपकरणों की गहन पड़ताल के बाद अत्यंत संवेदनशील जानकारी उजागर की है। मोबाइल के डेटा से पता चला कि आरोपी लगातार पाकिस्तान, सऊदी अरब और अन्य देशों के नंबरों पर व्हाट्सएप चैट और कॉलिंग के माध्यम से संपर्क बनाए हुए था। आरोपी ने बिलासपुर के सीपत स्थित एनटीपीसी संयंत्र तथा अकलतरा स्थित पावर प्लांट समेत कई प्रमुख औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सटीक लोकेशन, फोटो और वीडियो तैयार कर सीमा पार विदेशी संपर्कों को भेजे थे। पुलिस अधिकारी अब इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि इन जानकारियों का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। सुरक्षा एजेंसियां यह आशंका भी जता रही हैं कि आरोपी का इरादा महत्वपूर्ण ढांचागत ठिकानों पर किसी बड़ी साजिश को अंजाम देना हो सकता था।