Home छत्तीसगढ़ कचना विधानसभा अग्रवाल सभा मोहल्ला समिति का दीपावली मिलन समारोह लोटस रिजॉर्ट...

कचना विधानसभा अग्रवाल सभा मोहल्ला समिति का दीपावली मिलन समारोह लोटस रिजॉर्ट में हर्षोल्लास के साथ संपन्न

8
0

 

*रायपुर।* कचना विधानसभा अग्रवाल सभा मोहल्ला समिति द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन लोटस रिजॉर्ट में बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में महिला मंडल एवं युवती मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों मंडलों की सदस्यों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ आयोजन की तैयारियों से लेकर कार्यक्रम के संचालन तक सक्रिय सहभागिता निभाई। महिला मंडल की श्रीमती मिरु हरलालका के मार्गदर्शन में समारोह को आकर्षक एवं व्यवस्थित रूप दिया गया।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। समाज के सदस्यों ने आपसी मेल-मिलाप, पारिवारिक सौहार्द और सामाजिक एकता के साथ दीपावली की खुशियाँ साझा कीं।

कार्यक्रम के समापन पर मोहल्ला समिति के संयोजक श्री अशोक गोयल ने सभी अतिथियों, समाजजनों, महिला मंडल एवं युवती मंडल की सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया।

समारोह उत्साह, उमंग और आत्मीयता के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here