Home छत्तीसगढ़ तहसीलदार एवं वरिष्ठ कृषि अधिकारी ने ठेलका और भनौरा गांव का किया...

तहसीलदार एवं वरिष्ठ कृषि अधिकारी ने ठेलका और भनौरा गांव का किया दौरा, बेमौसम बारिश से फसल नुकसान का लिया जायजा

10
0

 

प्रभावित किसानों से की चर्चा, जल्द सर्वे पूरा कर रिपोर्ट सौंपने के दिए निर्देश

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थान खम्हरिया। विगत दिनों बेमेतरा जिले सहित प्रदेशभर में हुई बेमौसम बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में थान खम्हरिया तहसील के अंतर्गत ग्राम ठेलका और भनौरा में प्रशासनिक एवं कृषि विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दौरा कर प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया।

संयुक्त निरीक्षण दल में तहसीलदार आशुतोष गुप्ता, साजा के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी दिनेश कुमार धुर्वे एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भानु देवांगन प्रमुख रूप से शामिल रहे। अधिकारियों ने खेतों में पहुंचकर बारिश से प्रभावित फसलों की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही किसानों से सीधे संवाद कर फसल नुकसान की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान कांपा समिति के अध्यक्ष तोषु वर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रभावित किसान उपस्थित रहे। किसानों ने अधिकारियों को बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान एवं अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि शासन-प्रशासन उनकी समस्याओं को लेकर गंभीर है। संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द फसल क्षति का सर्वेक्षण पूरा कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रभावित किसानों को नियमानुसार उचित मुआवजा एवं राहत राशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here