Home छत्तीसगढ़ वजन त्यौहार आयोजन एवं एनीमिया जांच सहित कुपोषित एवं जोखिमग्रस्त बच्चों की...

वजन त्यौहार आयोजन एवं एनीमिया जांच सहित कुपोषित एवं जोखिमग्रस्त बच्चों की पहचान हेतु अंतर्विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित:ः

12
0

 

बेमेतरा,  जिला पंचायत सभा कक्ष, बेमेतरा में महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आगामी वजन त्यौहार 2026 आयोजन तथा संकटग्रस्त नवजात बच्चों की पहचान, रेफरल एवं प्रबंधन के संबंध में अंतर्विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत द्वारा की गई। बैठक में जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी, समस्त विकासखंड अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी 01 दिसंबर से 14 दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाले वजन त्यौहार की तैयारियों एवं सफल क्रियान्वयन के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।वजन त्यौहार के दौरान बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं का एनीमिया परीक्षण, वजन एवं ठडप् (बॉडी मास इंडेक्स) की जांच कराने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही बच्चों की पोषण स्थिति का आकलन कर गंभीर कुपोषित एवं जोखिमग्रस्त बच्चों की पहचान करने तथा उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं से जोड़ने की कार्ययोजना तैयार की गई। गंभीर कुपोषित बच्चों, संकटग्रस्त नवजात शिशुओं एवं अन्य जोखिमग्रस्त बच्चों की समय पर पहचान, आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य संस्थाओं में रेफरल तथा उचित उपचार एवं प्रबंधन सुनिश्चित करने के संबंध में चर्चा की गई।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला बेमेतरा, श्रीमती प्रेमलता पदमाकर द्वारा दोनों विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय-सीमा में सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने तथा मैदानी स्तर पर गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन एवं नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा मितानिन एवं आशा के माध्यम से डब्च् बंतक एवं गृह भ्रमण द्वारा कुपोषित बच्चें की पहचान एवं निगरानी करने के निर्देश दिये गये साथ ही शिशुवती माताओं को निरंतर स्तनपान को बढ़ावा देने हेतु कांउन्सलिंग के लिए निर्देशित किया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा, वजन त्यौहार के दौरन आंगनबाड़ी में गर्भवती महिला 0 से 06 वर्ष के बच्चें एवं किशोरी बालिकाओं का वजन करते हुए विभागीय पोषण योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए मैदानी अमलों को निर्देशित किया गया। विस्तृत चर्चा उपरांत आगामी कार्ययोजना तैयार की गई, जिससे वजन त्यौहार का सफल आयोजन सुनिश्चित हो तथा बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं तक स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सेवाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here