नवीन दायित्व मिलने पर विधायक ने दी बधाई, सहकारी संस्थाओं को मजबूत बनाने पर दिया जोर
ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया
थान खम्हरिया। साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ईश्वर साहू के निवास पर सेवा सहकारी समितियों के नवनियुक्त प्राधिकृत अध्यक्ष चेतन सिन्हा सहित अन्य अध्यक्षों ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर विधायक ईश्वर साहू ने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

इस दौरान सभी अध्यक्षों ने नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि सहकारिता किसानों, ग्रामीणों एवं आम नागरिकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। सहकारी संस्थाओं को सशक्त बनाने, उनके कामकाज की व्यवस्था बेहतर करने तथा अधिक से अधिक लोगों को सहकारिता से जोड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ मिलकर प्रयास करें, ताकि सहकारिता के माध्यम से जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके।
इस अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




