कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया
थान खम्हरिया। देश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर स्थानीय गांधी चौक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने देश के विकास में इंदिरा गांधी के योगदान को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने दृढ़ नेतृत्व और दूरदर्शी निर्णयों से देश की राजनीति एवं विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव याद किए जाते रहेंगे।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रोशन सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र उपाध्याय, मनहरण सिन्हा, सतीश जोशी, प्रकाश ठाकुर, दुर्गेश पात्रे, पार्षद नरेश पटेल, गणेश मांडवी, पवन अग्रवाल, शिव नेगी, शंकर कुंभकार, पिंटू दुबे, रवि श्रीवास, चेतन पटेल, सुरेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




