Home छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ के 140वें एपिसोड का...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ के 140वें एपिसोड का ग्राम मुंधा में भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन संपन्न

6
0

 

“वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी जी की गरिमामयी उपस्थिति में उमड़ा जनसमूह, वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक किया सामूहिक श्रवण“

सरायपाली। भाजपा मंडल केदुवां अंतर्गत ग्राम मुंधा के बूथ क्रमांक 111 में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 140वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम अपार उत्साह, जनभागीदारी एवं संगठनात्मक एकजुटता के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ।

इस गौरवशाली अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के यशस्वी वित्त मंत्री परम सम्माननीय ओ.पी. चौधरी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जगन्नाथ पाणिग्राही जी (वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा छत्तीसगढ़), पुरन्दर मिश्रा जी (विधायक, उत्तर रायपुर), रामलाल चौहान जी (अध्यक्ष, अनुसूचित जाति आयोग छत्तीसगढ़), राजेन्द्र नायक जी (अध्यक्ष, शाकम्भरी बोर्ड छत्तीसगढ़), मोंगरा किशन पटेल जी (अध्यक्ष, जिला पंचायत महासमुन्द), त्रिलोचन पटेल जी (पूर्व विधायक, सरायपाली), छत्तर सिंह नायक जी (पूर्व अध्यक्ष, जिला पंचायत महासमुन्द), संजय शर्मा जी (वरिष्ठ नेता), लक्ष्मी हरिश्चन्द्र पटेल जी (अध्यक्ष, जनपद पंचायत सरायपाली), सरस्वती चन्द्रकुमार पटेल जी (अध्यक्ष, नगरपालिका सरायपाली), उषा पटेल जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय अघरिया समाज), कामता पटेल जी (सदस्य, राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद छत्तीसगढ़), चन्द्रकुमार पटेल जी (प्रदेश सह-संयोजक, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ), पुष्पलता चौहान जी (प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़), कुमारी भास्कर जी (सभापति, जिला पंचायत महासमुन्द), हरप्रसाद पटेल जी (जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी, केदुवां), प्रदीप साहू जी (जिला प्रवक्ता, भाजपा महासमुन्द), प्रमोद सागर जी (जिलाध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा महासमुन्द), मुकेश चौधरी जी (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत सरायपाली), उषा लालकुमार पटेल जी (सभापति, जनपद पंचायत सरायपाली), लिंगराज साहू जी (अध्यक्ष, सरपंच संघ सरायपाली) एवं लालकुमार पटेल जी (जिला महामंत्री, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा महासमुन्द) सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

इसके साथ ही मंडल अध्यक्ष दण्डधर साव जी (केदुवां), निलाम्बर ताण्डी जी (बलौदा), डेविड चौधरी जी (भंवरपुर) तथा मंडल महामंत्री सुरोतीलाल लकड़ा जी एवं प्रमोद पटेल जी (केदुवां), प्रकाश पटेल जी एवं विदित धनानिया जी (सरायपाली), धनीराम पटेल जी (छुईपाली) सहित समस्त जनपद सदस्यगण, सोसाइटी के प्राधिकृत अध्यक्षगण, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here