Home छत्तीसगढ़ पहलगाॅव के मृत सैलानियों को सशिमं में दी गयी श्रद्धांजलि

पहलगाॅव के मृत सैलानियों को सशिमं में दी गयी श्रद्धांजलि

73
0

थानखम्हरिया। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में पहलगाॅव में मृत हुये सैलानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी तथा आतंकवादियों के इस जघन्य अपराध की घोर निंदा करते हुये इन्हें नेस्तनाबूत करने की मांग की गयी। सशिमं के सभाकक्ष में मैथिली शिक्षण समिति के सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारणकर मृत सैलानियों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गयी। उपस्थित सदस्यों ने आतंक के पर्याय पाकिस्तान को सबक सिखाये जाने की मांग की। सदस्यों ने कहा आतंकवाद की फैक्ट्री पाकिस्तान को धराशायी किया जाना आवश्यक हो गया है। आतंकवादियों और उनके आकाओं का खात्मा किया जाना जरूरी है। साथ ही देश के गद्दारों पर भी सख्त कार्रवाई किये जाने की मांग की। इस अवसर पर सुरेश सिंघानिया, पुरूषोत्तम सिंघानिया, राकेश जोशी, पुरूषोत्तम अग्रवाल, गोपाल कागलीवाल, निखिल अग्रवाल, देवानंद त्रिपाठी, साकेत सिंघानिया, लखनलाल साहू आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here