Home छत्तीसगढ़ विधायक ईश्वर साहू ने शोकाकुल परिवार से की भेंट, संवेदना व्यक्त की

विधायक ईश्वर साहू ने शोकाकुल परिवार से की भेंट, संवेदना व्यक्त की

87
0

थानखमरिया:- साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ईश्वर साहू ने हाल ही में दिवंगत भाजपा कार्यकर्ता दीपक बंसल के पिता लीलाधर अग्रवाल के निधन पर उनके निवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। विधायक ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा, “दुख की इस घड़ी में हम आपके साथ हैं।” उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस असीम पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने स्व. लीलाधर अग्रवाल के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इसके पश्चात विधायक साहू ने डॉ. सुशील बांगली के निधन पर उनके निवास पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. बांगली का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

इस शोक अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जोशी, राजेश ठाकुर, अनिल सिंघानिया, दीपक बंसल, हरि अग्रवाल, चंद्रशेखर राजपूत, आदर्श जोशी, शरद बांगली, आशीष बंसल ,दिनेश बंसल, मोटू बंसल सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here