Home देश मई में 4 दिन ज्यादा लू चलेगी:राजस्थान में 11 साल का रिकॉर्ड...

मई में 4 दिन ज्यादा लू चलेगी:राजस्थान में 11 साल का रिकॉर्ड टूटा, जानिए किस दिन को माना जाता है हीटवे

181
0

नई दिल्ली- मई में भारत के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है। IMD के डायरेक्ट मृत्युंजय महापात्र के मुताबिक राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में लू के दिनों की संख्या सामान्य से चार दिन ज्यादा रहने का अनुमान है।

उधर राजस्थान के बाड़मेर में गर्मी ने अप्रैल का 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां बुधवार को दिन का तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले 29 अप्रैल 2014 को 46.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था।

मध्य प्रदेश में मई महीने में तेज गर्मी पड़ने का ट्रेंड है। पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो राजस्थान और उत्तरप्रदेश बॉर्डर से जुड़े जिलों में तापमान 48 डिग्री के पार पहुंच चुका है। इस बार भी ऐसी ही गर्मी पड़ सकती है।

देश में अप्रैल में 72 हीटवेव दिन दर्ज किए गए। राजस्थान और गुजरात में 6 से 11 दिन और पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 4 से 6 दिन तक लू चली। आमतौर पर यहां दो से तीन दिन हीटवेव के होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here