Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानी हिंदुओं को राहत:गृहमंत्री बोले-प्रताड़ित अल्पसंख्यक भारत में रह सकते...

छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानी हिंदुओं को राहत:गृहमंत्री बोले-प्रताड़ित अल्पसंख्यक भारत में रह सकते हैं;

31
0

रायपुर- छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने साफ किया है कि, पाकिस्तान से आए अल्पसंख्यक हिंदुओं को भारत छोड़ने की जरूरत नहीं है। उन्हें CAA के तहत नागरिकता भी मिलेगी। हालांकि इस पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने कहा कि, नागरिकता का हक सिर्फ मजहब के आधार पर तय नहीं हो सकता।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया था। इससे रायपुर समेत राज्य में रह रहे सिंध प्रांत से आए हिंदू शरणार्थियों परेशान थे। अब छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, पाकिस्तान में प्रताड़ित अल्पसंख्यक भारत में रह सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here