Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के लिये पहला नेशनल कांस्य पदक (Bronze Medal) जीता

छत्तीसगढ़ के लिये पहला नेशनल कांस्य पदक (Bronze Medal) जीता

65
0

दिल्ली के डॉ. करनी सिंह शूटिंग रेंज, तुगलकाबाद, नई दिल्ली 22 अप्रैल से 3 मई 2025 में आयोजित नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत 23वीं ऑल इंडिया कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर की प्रांजुश्री सोमानी पिता श्री प्रवीण सोमानी माता श्रीमती अंजू सोमानी ने 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में सब युथ कैटेगिरी में 628.10 पॉइंट का स्कोर कर छत्तीसगढ़ के लिये पहला नेशनल कांस्य पदक (Bronze Medal) जीता।

छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा के सूरज प्रकाश राठी ने बतलाया कि प्रांजुश्री, इससे पेहले भी कई प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीत चुकी है और शूटिंग में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रही है।
आपको छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा, जिला एवं स्थानीय माहेश्वरी सभा की ओर से सुरेश मूंदड़ा, नारायण राठी, पवन करनानी, सम्पत काबरा, कमल राठी, गोकुलदास डागा, राजेश तापड़िया, आलोक बागड़ी सहित सभी स्वजनों ने हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here