Home छत्तीसगढ़ शिप्रा के विदाई में उमड़ा जनसमूह

शिप्रा के विदाई में उमड़ा जनसमूह

65
0

कोंडागांव/माकड़ी कुछ विदाई समारोह केवल औपचारिक नहीं होते, वे लोकमानस में गूंजते उनके यशस्वी कर्मों के प्रति कृतज्ञता का जीवंत चित्रण होते हैं। ऐसा ही एक स्मरणीय क्षण माकड़ी में देखा गया जब महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी श्रीमती शिप्रा त्रिपाठी के सेवानिवृत्त होने विदाई समारोह हुआ। विदाई को असाधारण बनाते हुए ग्राम पंचायत माकड़ी, जन प्रतिनिधियों, विभागीय सहयोगियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एकत्र हुए जिस में उनकी ईमानदारी से सेवा, करुणामयी व्यवहार और प्रशासनिक निष्ठा के प्रति उदगार झलका। ।


सरपंच श्रीमती रुक्मणी पोयाम, पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती लक्ष्मी पोयाम, वरिष्ठ समाजसेवी श्री रामकुमार, प्राचार्य रमेश प्रधान, पार्षद मनीष श्रीवास्तव एवं विभागीय अधिकारीगणों ने अपने अपने उदगार व्यक्त किये और कहा कि “श्रीमती त्रिपाठी जैसे अधिकारी अब विरले ही मिलते हैं, जिनका हर कदम सेवा का पर्याय बन जाता है।”जिन्हें
शॉल-श्रीफल, प्रशस्ति-पत्र और विशेष स्मृति-चिन्ह भेंट किया गया। अभिभूत होते हुए श्रीमती त्रिपाठी ने कहा, “यह सम्मान मेरे लिए एक पुरस्कृत पद नहीं, बल्कि एक स्थायी पारिवारिक बंधन जैसा है। मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानती हूं कि मुझे आदिवासी बहुल माकड़ी जैसे स्थान पर कार्य करने का अवसर मिला। आप सभी का स्नेह,सहयोग तथा समर्थन मिला।विभागीय कर्मचारी तथा अधिकारियों की ओर से शिप्रा त्रिपाठी के सेवानिवृत्ति के अवसर पर उन्हें विदाई देने हेतु 5 मई को माकड़ी में एक और विदाई पार्टी भी रखी गई है । आभार ज्ञापन प्राचार्य रमेश प्रधान ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here