Home छत्तीसगढ़ गोवा के शिरगांव में लैराई यात्रा में भगदड़:7 की मौत, 40 से...

गोवा के शिरगांव में लैराई यात्रा में भगदड़:7 की मौत, 40 से ज्यादा घायल; करंट से फैली दहशत,

37
0

गोवा के शिरगांव में श्री लैराई जात्रा (यात्रा) के दौरान शुक्रवार रात मची भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई। मीडिया में खबर शनिवार सुबह आई है। हादसे में 40 से ज्यादा घायल हैं, जिनमें से 20 की हालत गंभीर बताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य जारी है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल और बिचोलिम हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। घटनास्थल से अभी भी लगातार एंबुलेंस घायलों को हॉस्पिटल ला रही हैं।

शुक्रवार शाम को बड़ी संख्या में श्रद्धालु जात्रा में शामिल होने मंदिर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक दुकान के सामने बिजली के तार से करेंट लगने के बाद कुछ लोग गिर गए। तभी अफरा-तफरी हुई और भगदड़ मच गई। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्राउड मैनेजमेंट के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने की वजह से हादसा हुआ।

श्री लैराई जात्रा नॉर्थ गोवा के बिचोलिम तालुका के शिरगांव गांव में आयोजित होने वाला एक प्रमुख हिंदू धार्मिक उत्सव है, जो देवी लैराई को समर्पित है। जात्रा हर साल अप्रैल या मई में होती है। इसमें गोवा, महाराष्ट्र, और कर्नाटक से हजारों श्रद्धालु यहां आते हैं। जात्रा 2 मई की शाम से 3 मई की सुबह तक आयोजित की गई थी। इसी दौरान हादसा हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here