Home छत्तीसगढ़ MP-UP सहित 19 राज्यों में आंधी-तूफान:राजस्थान में धूलभरी आंधी की चेतावनी;

MP-UP सहित 19 राज्यों में आंधी-तूफान:राजस्थान में धूलभरी आंधी की चेतावनी;

38
0

नई दिल्ली- मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश सहित 19 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट है। राजस्थान में धूलभरी आंधी चल सकती है। वहीं, ओडिशा, आंध्रप्रदेश और कर्नाटक में तेज बारिश हो सकती है।

दिल्ली में शुक्रवार को हुई बेमौसम बारिश के बाद मौसम विभाग ने शनिवार के लिए भी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। बदले हुए मौसम के बावजूद शुक्रवार को महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के 12 शहरों में तापमान 43° से 44° के बीच रिकॉर्ड किया गया। महाराष्ट्र का अकोला 44.9° के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा।

इससे पहले दिल्ली-NCR, UP और छत्तीसगढ़ में हुई आंधी-बारिश और बिजली-पेड़ गिरने की घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई। इनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 लोगों ने जान गंवाई है।

आगे भी लगभग एक हफ्ते ऐसा मौसम रह सकता है। तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश होती रहेगी। इसके बाद मई में उत्तर भारत के कई हिस्सों में सामान्य से ज्यादा गर्मी की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here