Home छत्तीसगढ़ दुर्ग SSP बोले- नशाखोरी खत्म करना पहली प्राथमिकता

दुर्ग SSP बोले- नशाखोरी खत्म करना पहली प्राथमिकता

44
0

दुर्ग जिले के नए एसएसपी विजय अग्रवाल जिले की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हर दिन कुछ नया कर रहे हैं। उन्होंने जहां शाम के समय पुलिस को सड़क पर रहने के निर्देश दिए तो वहीं ट्रैफिक सिस्टम को सही करने के लिए जिला प्रशासन के साथ मिलकर कार्रवाई करने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता नशे की समस्या को खत्म करना है।

एसएसपी विजय अग्रवाल ने  शहर की कानून व्यवस्था और अपराध को रोकने को लेकर अपनी स्ट्रेटजी को शेयर की। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी को जो तनख्वाह मिलती है, वो जनता के टैक्स से मिलती है, इसलिए वो जनता के प्रति वफादार रहें। उन्हें जनता की हर एक फरियाद को सुनना चाहिए।

एसएसपी अग्रवाल ने कहा कि दुर्ग जिले की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए जिला प्रशासन का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि कुछ चौक चौराहे हैं, जिनमें सुधार करने की जरूरत है। इसके साथ ही शहर में हर जगह अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के चलते ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here