Home देश भारत के एयर स्ट्राइक से पहले PM का बड़ा बयान:बोले- अब भारत...

भारत के एयर स्ट्राइक से पहले PM का बड़ा बयान:बोले- अब भारत के हक का पानी भारत में ही रहेगा, पहले बाहर जा रहा था

86
0

नई दिल्ली- पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारत मंडपम में ABP न्यूज की समिट में ​​​​​कहा, ‘दशकों तक हमारी नदियों का पानी झगड़े का मुद्दा रहा। हमारी सरकार ने नदियों को जोड़ने का बड़ा फैसला किया है। आजकल मीडिया में पानी को लेकर बहुत बातें चल रही हैं।’

उन्होंने कहा, ‘पहले भारत के हक का पानी भी बाहर जा रहा था। अब भारत का पानी भारत के हक में बहेगा, हक में रुकेगा और भारत के ही काम आएगा।’ पीएम ने यह बात सिंधु जल समझौते के संदर्भ में कही। दरअसल, पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है। भारत ने सिंधु जल समझौते को खत्म करने के अलावा कई सख्त फैसले लिए हैं।’

 

  • बैंकिंग सिस्टम मजबूत किया, एअर इंडिया को बचाया: 2014 से पहले हमारे बैंक बर्बाद होने की कगार पर थे। आज भारत का बैंकिंग सेक्टर दुनिया के सबसे मजबूत सिस्टम में से एक है। रिकॉर्ड फायदे में है। जमा करने वालों को इसका फायदा है। हमारी सरकार ने बैंकिंग में रिफॉर्म किए। छोटी बैंक को मर्जर किया। एअर इंडिया डूब रही थी। देश के हजारों करोड़ रुपए डूब रहे थे। हमारी सरकारी ने एअर इंडिया को बचाया। हमारे लिए देश सर्वोपरि है।
  • आपका पैसा बचा, गाली मोदी ने खाई: हमारे पूर्व पीएम ने माना था अगर सरकार 1 रुपया गरीब को भेजती है, तो 85 पैसा लुट जाता है। सरकारें बदलती रहीं, लेकिन गरीब की दिशा में ठोस काम नहीं हुआ। हमारी सरकार ने तय किया कि 1 रुपया पूरा गरीबों को मिले। इसके लिए डायरेक्टर अकाउंट में भेजा। 10 करोड़ फर्जी लाभार्थी ऐसे थे जिनका कभी जन्म तक नहीं हुआ था। पहले वाले यही सिस्टम बना कर गए थे। हमारी सरकार ने इन 10 करोड़ फर्जी नामों को हटाया। DBT के जरिए पूरा पैसा गरीबों के बैंक खातों में भेजा। इससे साढ़े 3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा पैसा गलत हाथों में जाने से बचा है। मतलब आपका पैसा बचाया है। पैसा आपका बचा, गाली मोदी ने खाई
  • वन रैंक वन पेंशन दी: वन रैंक वन पेंशन का मामला दशकों से लटका हुआ था। तर्क था कि इससे सरकारी खजाने पर बोझ पड़ेगा। हमारी सरकार ने जीवन खपाने वालों के हित को सर्वोपरि रखा। अब तक हमारी सरकार सवा लाख करोड़ रुपए से ज्यादा वन रैंक वन पेंशन में दे चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here