Home छत्तीसगढ़ भारत-पाक तनाव…रायपुर-बिलासपुर स्टेशन पर अलर्ट:CCTV कैमरों से निगरानी, ट्रेनों की तलाशी,

भारत-पाक तनाव…रायपुर-बिलासपुर स्टेशन पर अलर्ट:CCTV कैमरों से निगरानी, ट्रेनों की तलाशी,

31
0

बिलासपुर\रायपुर- भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीय रेलवे ने देशभर के स्टेशनों पर सतर्कता बढ़ा दी है। बिलासपुर जोनल रेलवे स्टेशन समेत जोन में RPF अलर्ट मोड पर है। रायपुर में भी ट्रेनों और स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया गया है। CCTV कैमरों से संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

रायपुर और बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर RPF और GRP के जवान अलर्ट मोड पर हैं।प्लेटफार्म और ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यात्रियों से पूछताछ और सामानों की लगातार जांच की जा रही है। - Dainik Bhaskar
रायपुर और बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर RPF और GRP के जवान अलर्ट मोड पर हैं।प्लेटफार्म और ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यात्रियों से पूछताछ और सामानों की लगातार जांच की जा रही है।

वहीं डॉग स्क्वायड की मदद से जांच अभियान भी तेज़ी से चलाया जा रहा है। यात्रियों को माइक से लगातार सतर्क किया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना मिल सके। वहीं, प्लेटफार्म के साथ ही ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इसके साथ ही पुलिस विभाग भी हाई अलर्ट पर है। पुलिसकर्मियों को सिर्फ इमरजेंसी में ही छुट्टियां मिलेंगी। पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी किया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने समर वेकेशन पोस्टपोन कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here