नई दिल्ली/जम्मू/श्रीनगर/पठानकोट/- सेना ने सोमवार सुबह बताया कि बीती रात जम्मू-कश्मीर और इंटरनेशनल बॉर्डर पर पूरी तरह शांति रही। कोई भी घटना सामने नहीं आई। राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर के बॉर्डर से लगे इलाकों में 11 मई से हालात नॉर्मल हैं। बाजार खुलने लगे हैं और सामान्य गतिविधियां शुरू हो गई हैं।
हालांकि, जयपुर के सवाईमान सिंह स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली। मेल स्पोर्ट्स काउंसिल को आया था। स्टेडियम को खाली करा दिया गया है। बम और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच हो रही है।
7 मई को ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत से अब तक पाकिस्तानी गोलाबारी में 5 आर्मी और 2 BSF के जवान शहीद हो चुके हैं, 60 घायल हैं। इसके अलावा 27 सिविलियंस की भी जान गई है।




