Home छत्तीसगढ़ शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म मामले में कांग्रेस नेता आमिर...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म मामले में कांग्रेस नेता आमिर सिद्धिकी को जेल

38
0

दुर्ग। जिले में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। हिंदू युवती का 10 वर्षों तक दैहिक शोषण करने और मतांतरण के लिए दबाव बनाने के आरोपित कांग्रेस नेता 35 वर्षीय आमिर सिद्धिकी को गिरफ्तार किया गया है। युवा कांग्रेस का प्रदेश महासचिव आमिर भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव का करीबी माना जाता है। आरोपित को शनिवार सुबह 10.30 बजे न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी दुर्ग वीरेंद्र सिंह के न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

दस साल तक बनाए शारीरिक संबंध

  • पुलिस के मुताबिक पीड़िता एक निजी काॅलेज में सहायक प्राध्यापक है। उसकी कांट्रेक्टर कालोनी भिलाई निवासी आमिर से कालेज के समय से जान-पहचान थी।
  • करीबी दोस्ती होने के बाद आरोपित ने युवती को शादी का प्रलोभन दिया। आरोपित ने पीड़िता के साथ वर्ष 2015 से 2025 तक शारीरिक संबंध बनाए।

 

  • शादी के लिए बोलने पर आरोपित ने कहा कि तुमको हमारे धर्म में आना पड़ेगा। निकाह करना पड़ेगा। मैंने निकाह के लिए मना कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here