Home देश बिजली गिरने से महाराष्ट्र-झारखंड में 7 की मौत:MP-UP समेत 11 राज्यों में...

बिजली गिरने से महाराष्ट्र-झारखंड में 7 की मौत:MP-UP समेत 11 राज्यों में आंधी-बारिश;

36
0

नई दिल्ली- मौसम विभाग ने आज मंगलवार को MP-UP समेत 11 राज्यों में आंधी-बारिश के साथ तूफान का अलर्ट जारी किया है। झारखंड, बिहार समेत 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी है। महाराष्ट्र में बिजली गिरने से 2 और झारखंड में 5 मौतें हुईं हैं।

बेंगलुरु में सोमवार से ही तेज बारिश हो रही है। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति है। शहर की अधिकतर सड़कों में पानी भर गया है। मौसम विभाग ने लगातार दूसरे दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

बारिश के कारण बेंगलुरु में 3 लोगों की मौत हो गई है। BTM लेआउट इलाके में पानी भरे अपार्टमेंट में करंट लगने से 12 साल के बच्चे और 63 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं, व्हाइटफील्ड इलाके में दीवार गिरने से 35 साल की महिला की मौत हुई है।

हरियाणा-राजस्थान समेत 4 राज्यों में हीटवेव चलने की संभावना है।। मध्य प्रदेश का खजुराहो में पारा 46 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उत्तर प्रदेश का बांदा 46.6 डिग्री के साथ देश में सबसे ज्यादा गर्म रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here