■ भाटापारा इकाई में नए पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति
■संरक्षक एवं संयोजको को भी दी गई नवीन जिम्मेदारी
भाटापारा- छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संध भाटापारा ईकाई को स्थानिय विश्राम गृह में रविवार को बैठक आहुत की गई एवं भाटापारा श्रमजीवी संघ का पुर्नगठन प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंद अवस्थी के आदेशानुसार किया गया । जिसमें संगठन को सक्रिय एवं सुचारू रूप से चलाने के लिए संघ के नियमानुसार नये अध्यक्ष को मनोनित किया गया जिसमें श्रमजीवी भाटापारा ईकाई के अध्यक्ष के लिए संतोष साहू को चुना गया वही उपाध्यक्ष के रूप में अजय यादव एवं अमृत साहू, कोषाध्यक्ष सतीश गुप्ता, सचिव नदीम खान, सह सचिव बजरंग ध्रुव, कार्यालय प्रभारी बहन सरिता ध्रुव, प्रचार-प्रसार प्रभारी राज गुप्ता एवं रवि साहू को मनोनित किया गया वही संगठन के मार्गदर्शन के लिए संरक्षक मंडल में भुपेश धर दीवान, नरसिंह यादव, राजेश यादव एवं संयोजक के रूप में कोमल शर्मा, प्रशांत वर्मा एवं अब्दुल मन्नान बांठिया को नियुक्त किया गया ।

इस बैठक मेें सदस्य के रूप में तुलसीराम जायसवाल एवं अन्य लोग भी शामिल रहे। संतोष साहू एवं अन्य पदाधिकारीयो को नवीन जिम्मेदारी मिलने पर सभी ने अत्यंत हर्ष जताते हुए अपने कर्तव्य एवं जिम्मेदारी का गंभीरता से पालन करने एवं संगठन को मजबूत बनाने की आशा की । क्रांतिरथ छत्तीसगढ़ के संपादक सर्व श्री नारायण भूषणिया, उत्तम सोनी, दुर्गेश सेन, संजय साहू, पितांबर वर्मा, हेमंत साहू, मनोज पांडे, पत्रकार बजरंग ध्रुव ने बधाई प्रेषित की है। उक्त जानकारी संगठन के संयोजक कोमल शर्मा ने प्रदान की ।




