Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में 8 जून तक पहुंच सकता है मानसून:ये 5 साल में...

छत्तीसगढ़ में 8 जून तक पहुंच सकता है मानसून:ये 5 साल में सबसे जल्दी, 4 दिन में 2000 मिमी वर्षा; आज भी यलो अलर्ट

37
0

रायपुर- केरल में तय समय से पहले मानसून पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ में 8 जून तक इसकी एंट्री हो सकती है। ये पिछले पांच सालों में सबसे जल्दी है। बता दें कि प्रदेश में मानसून की एंट्री बस्तर के रास्ते होती है। नॉर्मल डेट्स की बात करें तो बस्तर में मानसून 13 जून तक पहुंचता है।

लेकिन इस बार करीब 5 दिन पहले ही पहुंचने की संभावना है। इस बीच मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं बाकी जिलों में यलो अलर्ट है। ये स्थिति अगले तीन से चार दिनों तक रहेगी। प्रदेश में पिछले 4 दिनों में 2000 मिलीमीटर पानी बरस चुका है।

बारिश की रफ्तार लगातार हो उतार-चढ़ाव

पिछले चार दिन में बारिश की रफ्तार भी फ्लकचुएट होती रही है। जहां शुक्रवार को अलग-अलग जिलों के 30 से ज्यादा इलाकों में बारिश हुई थी। शनिवार को सिर्फ 12 इलाकों में ही हुई। इसके बाद रविवार को अलग-अलग जिलों के 50 से ज्यादा इलाकों में पानी गिरा। लेकिन सोमवार को सिर्फ 17 इलाकों तक ही बारिश सिमट गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here