Home छत्तीसगढ़ शनि जयंती पर विप्र फाउंडेशन द्वारा छाता, गमछा, चप्पल, शरबत वितरण

शनि जयंती पर विप्र फाउंडेशन द्वारा छाता, गमछा, चप्पल, शरबत वितरण

146
0

 

बलौदाबाजार-भाटापारा ईकाई 27 मई दिन मंगलवार शनि जयंती के उपलक्ष्य में जिला बलौदा बाजार भाटापारा विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ के द्वारा महाकाल मंदिर में हनुमान चालीसा के साथ आयोजन का शुभारंभ किया गया।

पश्चात् जरूरतमंदों को महाकाल मंदिर और रेलवे स्टेशन पर छाता, गमछा, चप्पल एवम शरबत वितरण किया गया ।इस पुण्य कार्य में शामिल सीमा शिवरतन शर्मा, सुनीता हटिका,किरण जोशी,ज्योति शर्मा,नीलिमा शर्मा ,बबिता भृगु,शिवानी शर्मा,शशि पांडे,सुशीला तिवाड़ी,वंदना शर्मा,पिंकी शर्मा,उमा पटाक, चंदा शर्मा सुलेखा शर्मा आदि सभी ने तन मन धन से अपना-अपना सहयोग दिए ।
महिला प्रकोष्ठ विप्र फाउंडेशन अध्यक्ष उमा शर्मा ने इन सभी का आभार व्यक्त किया और आगे भी ऐसे ही नेक कार्य करते रहने का आग्रह किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here