Home छत्तीसगढ़ नौतपे के बीच मानसून की एंट्री, 16 दिन पहले आया:64 साल में...

नौतपे के बीच मानसून की एंट्री, 16 दिन पहले आया:64 साल में पहली बार मई में छत्तीसगढ़ पहुंचा

28
0

रायपुर- छत्तीसगढ़ में नौतपे के बीच मानसून की एंट्री हो गई है। प्रदेश में मानसून के पहुंचने की नॉर्मल डेट 13 जून है। लेकिन इस बार 16 दिन पहले ही मानसून ने दस्तक दे दी। वहीं 64 साल के इतिहास में ये पहली बार है, जब मानसून मई माह में छत्तीसगढ़ पहुंचा है। इससे पहले साल 1971 में 1 जून को मानसून पहुंचा था।

फिलहाल मानसून जगदलपुर पहुंचा है। दो दिनों के भीतर ये रायपुर पहुंच सकता है। और इसके बाद अंबिकापुर की ओर बढ़ेगा समय से पहले मानसून की एंट्री से मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार प्रदेश में औसत से ज्यादा बारिश हो सकती है। वहीं बुधवार को पूरे प्रदेश में 1540 मिमी बारिश हुई है। आज भी सभी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी है।

मई में नॉर्मल से लगभग दस गुना ज्यादा पानी बरस चुका

छत्तीसगढ़ में नौतपे के बीच पिछले छह दिनों में लगभग 4,380 मिलीमीटर पानी बरस चुका है, जो मई में होने वाली सामान्य बारिश से लगभग 9.73 गुना ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक मई में बारिश का सामान्य कोटा 430 मिमी से 450 मिमी के आसपास रहता है, लेकिन इस बार बारिश ज्यादा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here