Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ समेत देश के 8 राज्यों में NIA की रेड:टेरर फंडिंग-संदिग्ध लेनदेन...

छत्तीसगढ़ समेत देश के 8 राज्यों में NIA की रेड:टेरर फंडिंग-संदिग्ध लेनदेन को लेकर कार्रवाई, 15 जगह तलाशी

42
0

रायपुर- पाकिस्तान को खुफिया जानकारी देने के आरोप में CRPF जवान मोतीराम जाट की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने छत्तीसगढ़ समेत देश के 8 राज्यों में 15 स्थानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई आतंकी गतिविधियों में संदिग्ध वित्तीय लेनदेन, टेरर फंडिंग समेत अन्य संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े मामले में की गई।

NIA की टीम ने शनिवार को दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और असम राज्यों के 15 स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान टीम ने अलग-अलग जगहों से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और वित्तीय दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

शनिवार की रात NIA ने प्रेस नोट जारी कर छापे की जानकारी दी।
शनिवार की रात NIA ने प्रेस नोट जारी कर छापे की जानकारी दी।

सुराग जुटाने में लगी NIA

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद NIA भारत विरोधी साजिश से जुड़े सुराग जुटाने में लगी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक संदिग्धों ने पाकिस्तानी एजेंटों को गोपनीय जानकारी लीक की थी,जानकारी लीक करने के बदले सभी आरोपियों को भारत में अलग-अलग माध्यमों से पैसे मिले थे, जिसकी जांच NIA की टीम कर रही है।

गौरतलब है कि NIA ने 20 मई को RC-12/2025/NIA/DLI के तहत केस दर्ज किया था। जिस मामले में आफिशियल सिक्रेट एक्ट,UAPA और BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और टीम देश के अलग अलग राज्यों में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

26 मई को दिल्ली से गिरफ्तार किया था मोतीराम

मोतीराम CRPF की 116वीं बटालियन में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) के पद पर तैनात था। उसे नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने 26 मई को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। मोतीराम पर पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों को भारत की संवेदनशील जानकारी देने का आरोप है।

NIA के मुताबिक, मोतीराम 2023 से पाकिस्तान के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी डिटेल शेयर कर रहा था। इसके लिए उसे अलग-अलग तरीकों से पैसे भी मिल रहे थे। पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी के बाद उसे 6 जून तक NIA की कस्टडी में भेजा गया है। वहीं उसे हिरासत में लेने के बाद NIA की टीम ने 8 राज्यों के 15 स्थानों पर छापा मारा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here